लाइव न्यूज़ :

नामीबिया: जनसंहार के लिए जर्मनी को हर्जाना देने के वास्ते मजबूर करने वाले नेता का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:13 IST

Open in App

विंडहीक (नामीबिया), 18 जून (एपी) नामीबिया में किए गए जनसंहार के लिए जर्मनी को हर्जाना देने के वास्ते मजबूर करने वाले जाने माने नेता वेकुई रुकोरो का कोविड-19 से निधन हो गया। रुकोरो, ओवाहेरेरो लोगों के सर्वोच्च नेता थे और उन्होंने जर्मनी द्वारा किए गए अत्याचार के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी लड़ाईयां लड़ी थीं।

ओवाहेरेरो/ओवामबानडेरु और नामा परिषद के महासचिव मुतजींदे काटजीउआ ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि रुकोरो का शुक्रवार को निधन हो गया। रुकोरो को 2014 में ओवाहेरेरो का ‘पैरामाउंट चीफ’ निर्वाचित किया था और वह अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मामलों में दोनों समुदायों का प्रतिनिधित्व करते थे।

उन्होंने तथा अन्य पारंपरिक नेताओं ने जर्मनी का मुआवजे का प्रस्ताव स्वीकार किया था लेकिन कहा था इसे और बातचीत के जरिये बढ़ाया जाना चाहिए।

कुछ नेताओं ने इसका विरोध किया था। पिछले साल जर्मन सरकार ने औपनिवेशिक काल में किए गए जनसंहार के लिए माफी मांगी थी और मुआवजे के रूप में 30 साल की अवधि में 130 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने पर सहमति जताई थी।

जर्मनी की औपनिवेशिक सेनाओं ने 1904 से 1908 के बीच ओवाहेरेरो और नामा समुदाय के लोगों का जनसंहार किया था और इसे बीसवीं शताब्दी के पहले जनसंहार के रूप में जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल