लाइव न्यूज़ :

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नाम मंजूर

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:14 IST

Open in App

तेहरान, 25 मई (एपी) ईरान ने देश में 18 जून को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नामों को मंगलवार को मंजूरी दे दी जिनमें एक कट्टरपंथी मौलवी का नाम भी शामिल है। वहीं देश के मौजूदा राष्ट्रपति के सहयोगियों और प्रमुख उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है। परमाणु करार पर पश्चिम के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच यह कदम उठाया गया है।

देश के सरकारी टेलीविजन में इन नामों की घोषणा की गई। इनमें न्यायपालिका प्रमुख इब्राहिम रइसी को इस प्रमुख पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।रइसी का नाम 1988 में हुए सामूहिक जनसंहार से भी जुड़ा रहा है।

सभी सातों उम्मीदवारों के नामों में से रइसी को इस पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है और चुनावपूर्व सर्वेक्षण दिखा रहे हैं कि उनके भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को ईरानी लोगों का अच्छा समर्थन मिला था। रइसी को ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामनेई का भी करीबी माना जाता है।

ईरान की ‘गार्डियन काउंसिल’ ने संसद के पूर्व अध्यक्ष अली लारिजानी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई है।

लारिजानी ने इस बात के संकेत दिए है कि वह इस निर्णय को चुनौती नहीं देंगे।

राज्य टेलीविजन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि संसद के पूर्व स्पीकर अली लारिजानी को चुनाव लड़ने से रोका गया है। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और रूहानी के वरिष्ठ उप राष्ट्रपति इसाक जहांगीरी को भी चुनाव लड़ने से रोका गया है।

सरकारी टेलीविजन ने गार्डियन काउंसिल के प्रवक्ता अब्बास अली कदखोदेई के हवाले से कहा कि 590 नामों में से केवल सात नामों को मंजूर किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला