लाइव न्यूज़ :

सीनेट की पुष्टि के बाद बाइडन की राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनेट के नाम आएंगे सामने

By भाषा | Updated: January 19, 2021 13:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 जनवरी (एपी) नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले कुछ अधिकारियों के नाम को लेकर उनके कार्यकाल के पहले दिन भले साफ तस्वीर सामने नहीं आ पाए लेकिन जिस तेजी से सीनेट में पुष्टि संबंधी सुनवाई चल रही है उससे लगता है कि कुछ दिन में राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनेट का खाका सामने आ सकता है।

विदेश विभाग, पेंटागन, गृह सुरक्षा एवं खुफिया विभाग के लिए नामितों के नाम पर पुष्टि बाइडन के शपथ ग्रहण के वक्त तक नहीं हो पाएगी। बाइडन बुधवार दोपहर को शपथ लेंगे। कुछ दिन में उन में से कुछ के नाम सामने आ सकते हैं।

सीनेट सामान्य तौर पर शपथ ग्रहण के दिन रक्षा मंत्री समेत कुछ नामों की पुष्टि करती है लेकिन चार साल पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन की शुरुआत में इसमें विलंब हुआ था। तब केवल पेंटागन प्रमुख जेम्स मैटिस के नाम की ही पुष्टि हुई थी।

इस वर्ष ट्रंप के महाभियोग तथा वाशिंगटन में हिंसा की आशंका के बीच अभूतपूर्व संख्या में सैनिकों की मौजूदगी के चलते बाइडन के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा दल की जल्द से जल्द नियुक्ति करना सबसे प्रमुख प्राथमिकता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब