ब्रैड पिट के नाम पर स्पेन में महिलाओं से ठग लिए 3 करोड़, प्यार भरी बातों से फंसाया, 5 लोग गिरफ्तार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 25, 2024 15:17 IST2024-09-25T15:16:08+5:302024-09-25T15:17:33+5:30

ठगों ने बहुत प्लान करके इस ठगी को अंजाम दिया। घोटालेबाजों ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया उनका विश्वास जीतने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए। उन्होंने ब्रैड पिट फैन पेज के माध्यम से महिलाओं से संपर्क किया।

name of Brad Pitt Women in Spain were duped of Rs 3 crore trapped with love talks 5 people arrested | ब्रैड पिट के नाम पर स्पेन में महिलाओं से ठग लिए 3 करोड़, प्यार भरी बातों से फंसाया, 5 लोग गिरफ्तार

Brad Pitt (FILE PHOTO)

Highlightsस्पेन में महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने का अनोखा मामला सामने आया हैब्रैड पिट के नाम पर स्पेन में महिलाओं से ठग लिए 3 करोड़पीड़ितों को निशाना बनाने के लिए उनके सोशल नेटवर्क का अध्ययन किया

नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट के नाम पर स्पेन में महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने का अनोखा मामला सामने आया है। महिलाओं को निशाना बनाकर किए गए ईमेल और व्हाट्सएप घोटालों से 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट के रूप में खुद को पेश करने वाले घोटालेबाजों ने कई पीड़ितों को धोखा देकर उनसे बड़ी रकम ऐंठ ली। दक्षिणी स्पेन के अंडालूसिया की एक महिला से 175,000 यूरो (लगभग 2 करोड़ रुपये) की ठगी की गई, जबकि उत्तरी बास्क देश की एक अन्य महिला ने 150,000 यूरो (1 करोड़ रुपये से अधिक) खो दिए। 

कैसे हुआ घोटाला 

ठगों ने बहुत प्लान करके इस ठगी को अंजाम दिया। घोटालेबाजों ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया उनका विश्वास जीतने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए। उन्होंने ब्रैड पिट फैन पेज के माध्यम से महिलाओं से संपर्क किया। ठगों ने महिलाओं प्यार भरी बातें भी की। उन्हें कई गैर-मौजूद परियोजनाओं में निवेश करने के लिए लुभाया। उन्होंने इन महिलाओं को उनकी सोशल मीडिया गतिविधि की निगरानी करके निशाना बनाया।

पुलिस ने क्या कहा

गार्जियन के अनुसार स्पेन की गार्डिया सिविल पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों ने पीड़ितों को निशाना बनाने के लिए उनके सोशल नेटवर्क का अध्ययन किया और उनका मनोवैज्ञानिक प्रोफाइल बनाया। ठगों ने ये जाना कि दोनों महिलाएँ भावनात्मक रूप से कमजोर थीं। उनके जीवन में प्यार की कमी थी और वे अवसाद की स्थिति में थीं।

पुलिस के अनुसार ठगों ने दो महिलाओं के साथ संदेशों और ईमेल का आदान-प्रदान करने के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया। महिलाओं को एक समय ये लगने लगा कि वो ब्रैड पिट के साथ ही चैट कर रही हैं। जब महिलाएं पूरी तरह चंगुल में आ गई तो उन्हें एक रोमांटिक रिश्ते और एक साथ भविष्य का वादा किया गया। 

इस मामले में पुलिस ने अंडालूसिया से पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और मामले से संबंधित कम से कम पांच घरों पर छापे मारे। कई मोबाइल फोन, दो कंप्यूटर, बैंक कार्ड और पीड़ितों को धोखा देने के लिए इस्तेमाल किए गए वाक्यांशों वाली एक डायरी जब्त की। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 85,000 यूरो (लगभग 80,000 रुपये) बरामद किए।

Web Title: name of Brad Pitt Women in Spain were duped of Rs 3 crore trapped with love talks 5 people arrested

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे