लाइव न्यूज़ :

नगालैंड उपचुनावः विधानसभा की दो सीटों पर सुबह नौ बजे तक 35.15 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 11:26 IST

Open in App

कोहिमा, तीन नवंबर नगालैंड में विधानसभा की दो सीटों के लिए मंगलवार को हो रहे उपचुनाव में शुरूआती तीन घंटे में करीब 35.15 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह मतदान भारी सुरक्षा के बीच और कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए हो रहा है।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि कोहिमा जिले की सदर्न अंगामी-1 सीट पर सुबह नौ बजे तक 35.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जबकि किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर 34.8 फीसदी लोगों ने अपना वोट डाल दिया था। दोनों सीटों पर सुबह छह बजे मतदान शुरू हुआ था।

इन दो सीटों से कुल आठ उम्मीदवार अपना भाग्य आज़मा रहे हैं। यहां शाम चार बजे तक मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने बताया कि उपचुनाव को सुचारू रूप से कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं और कोविड-19 सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है।

सदर्न अंगामी-1 सीट से विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ यहोशु विधायक थे, जबकि पुंगरो किफिरे सीट का प्रतिनिधित्व नगा पीपल्स फ्रंट के टी तोरेचु कर रहे थे। दोनों के निधन की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

सिन्हा ने बताया कि सदर्न अंगामी-1 सीट पर कुल 13,641 लोग 22 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे जबकि पुंगरो किफिरे सीट पर 29,601 मतदाता पंजीकृत हैं जो 23 मतदान केंद्रों पर वोट डाल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सदर्न अंगामी-1 में 50 फीसदी से ज्यादा और पुंगरो किफिरे में 40 प्रतिशत मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील और अति संवेदनशील के तौर पर की गई है।

सीईओ ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही है और इंटरनेट पर प्रसारण किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मतदाताओं की थर्मल जांच, उन्हें मास्क, सैनेटाइजर और दस्ताने मुहैया कराने जैसै उपाय किए गए है। साथ में एक-दूसरे से दूरी बनाए रखना भी सुनिश्चित किया गया है।

दक्षिणी अंगामी-1 सीट से सत्तारूढ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार मेडो यहोखा, विपक्षी एनपीएफ के किकोवि किरहा तथा निर्दलीय प्रत्याशी एस पीटर जशुमो मैदान में हैं।

वहीं पुंगरो किफिरे सीट से पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस के खासेओ अनर, भाजपा के लिरिमोंग संगतम और निर्दलीय के शेल्लुमथोंग, टी यांगसेओ संगतम और के यिमचुंगर शामिल हैं।

सिन्हा ने बताया कि मतदाताओं को कोविड-19 की मानक संचालन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?