लाइव न्यूज़ :

नडेला को ‘ग्लोबल बिजनेस सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप’ के लिए ‘सीके प्रहलाद’ पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

By भाषा | Updated: October 13, 2021 09:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं भारतीय-अमेरिकी सत्य नडेला को ‘ग्लोबल बिजनेस सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप’ के लिए इस साल प्रतिष्ठित ‘सीके प्रहलाद’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मीडिया को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय-अमेरिकी प्रह्लाद को सम्मानित करने के लिए ‘कॉर्पोरेट इको फोरम’ (सीईएफ) के आग्रह पर 2010 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। प्रह्लाद फोरम के संस्थापक सलाहकार बोर्ड सदस्य थे। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार असाधारण, विश्व स्तर पर निजी क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को मान्यता देता है जो स्थिरता, नवाचार और दीर्घकालिक व्यावसायिक सफलता के बीच मौलिक संबंध का उदाहरण है।

माइक्रोसॉफ्ट के चार शीर्ष सदस्यों- नडेला, कम्पनी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ब्रैड स्मिथ, मुख्य वित्तीय अधिकारी एमी हुड और मुख्य पर्यावरण अधिकारी लुकास जोप्पा- को 2030 तक माइक्रोसॉफ्ट को कार्बन नकारात्मक कम्पनी में बदलने के उद्देश्य के लिए काम करने पर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है।

सीईएफ के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने कहा कि नडेला, हुड, स्मिथ और जोप्पा ने उल्लेखनीय काम किया है। यह पहली बार है जब हमने सीईओ/अध्यक्ष/सीएफओ/पर्यावरण अधिकारी का ऐसा गठबंधन देखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!