लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कराची में रहस्यमय जहरीली गैस ने ली 14 लोगों की जान, कई बीमार, सांस लेने में दिक्कत

By भाषा | Updated: February 18, 2020 19:10 IST

डॉन अखबार के मुताबिक इस जहरीली गैस के रिसाव के स्रोत के बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 14 लोगों की जान चली गयी है। जियाउद्दीन अस्पताल के प्रवक्ता आमिर शहजाद ने अखबार को बताया कि पिछले दो दिनों में अस्पताल के कीमारी कैंपस में नौ मौतें हुई हैं। पुलिस के अनुसार दो अन्य मौतें कुटियाना अस्पताल में हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक हमें इस घटना के संभावित कारण का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।दर्जनों अन्य व्यक्ति शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराये गये हैं।

पाकिस्तान के कराची नगर में रहस्यमय जहरीली गैस के रिसाव से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य बीमार पड़ गये। कराची के कीमारी इलाके में रविवार की रात लोग सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी होने पर समीप के अस्पतालों में पहुंचने लगे तब प्रशासन को इस घटना को लेकर अलर्ट किया गया।

डॉन अखबार के मुताबिक इस जहरीली गैस के रिसाव के स्रोत के बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 14 लोगों की जान चली गयी है। जियाउद्दीन अस्पताल के प्रवक्ता आमिर शहजाद ने अखबार को बताया कि पिछले दो दिनों में अस्पताल के कीमारी कैंपस में नौ मौतें हुई हैं। पुलिस के अनुसार दो अन्य मौतें कुटियाना अस्पताल में हुईं।

दर्जनों अन्य व्यक्ति शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराये गये हैं। कराची के पुलिस प्रमुख गुलाम नबी मेमन ने कहा, ‘‘ अब तक हमें इस घटना के संभावित कारण का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।’’ इस बीच कराची के आयुक्त इफ्तिकार शालवानी ने कहा कि एक जहाज इस जहरीली गैस का शायद कारण हो सकता है जिससे सोयाबीन या उसी जैसा कुछ और सामान उतारा जा रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘जब जहाज से सामान उतारना रोक दिया गया, बदबू भी गायब हो गयी।’’ हालाकि समुद्री मामलों के मंत्री अली जैदी ने इस खबर को बकवास बताया कि ऐसा सोयाबीन के जहाज की वजह से हुआ कयोंकि उसके चालक दल के सदस्य और जहाज सुरक्षित हैं। एआरवाई न्यूज के मुताबिक सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कराची के आयुक्त से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?