लाइव न्यूज़ :

म्यांमा की सेना ने संयुक्त राष्ट्र में अपने राजदूत को बदलने की फिर की कोशिश

By भाषा | Updated: July 21, 2021 09:52 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 21 जुलाई (एपी) म्यांमा की सेना ने संयुक्त राष्ट्र में देश के राजदूत को बदलने की फिर से कोशिश करते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था को पत्र लिखा है।

संयुक्त राष्ट्र में म्यांमा के राजदूत क्याव मोए तुन ने देश में एक जनवरी को हुए सैन्य तख्तापलट और असैन्य नेता आंग सान सू ची को हटाए जाने का विरोध किया था। म्यांमा के विदेश मंत्री वुना माउंग ल्विन ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस को लिखे एक पत्र में कहा कि उन्होंने पूर्व सैन्य कर्मी आंग थुरीन को संयुक्त राष्ट्र में म्यांमा का राजदूत नियुक्त किया है। इस पत्र की एक प्रति मंगलवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को मिली।

ल्विन ने इस पत्र के साथ संलग्न एक अन्य पत्र में कहा कि ‘‘अपने कर्तव्य और जनादेश का पालन नहीं करने के कारण तुन की सेवा 27 फरवरी, 2021 को समाप्त कर’’ दी गई।

तुन ने 26 फरवरी को म्यांमा पर महासभा की बैठक में देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कड़े से कड़ा कदम उठाने की’’ अपील की थी। तुन ने भाषण में कहा था, ‘‘हम एक ऐसी सरकार के लिए लड़ना जारी रखेंगे जो लोगों की, लोगों द्वारा, लोगों के लिए है।’’ महासभा की बैठक में राजनयिकों ने तुन के भाषण की खूब सराहना की थी और इसे साहसिक करार दिया था।

तुन को पद से हटाने की सेना की पहली कोशिश नाकाम हो गई थी और 12 मई के विदेश मंत्री के पत्र पर कोई कदम उठाए जाने की जानकारी नहीं मिली है।

राजनयिकों को मान्यता देने का प्रभार 193 सदस्यीय महासभा के पास है। मान्यता के लिए अनुरोध को पहले इसकी नौ सदस्यीय परिचय समिति के पास भेजा जाता है, जिसमें इस वर्ष कैमरून, चीन, आइसलैंड, पापुआ न्यू गिनी, रूस, त्रिनिदाद और टोबैगो, तंजानिया, अमेरिका और उरुग्वे शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि जहां तक उन्हें पता है, समिति की कोई बैठक निर्धारित नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक