लाइव न्यूज़ :

म्यांमार के सैन्य शासकों ने पिछले साल के चुनाव की जांच की योजना बनाई

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:45 IST

Open in App

यंगून, तीन फरवरी (एपी) म्यांमार में सोमवार के तख्तापलट के बाद बनी सैन्य सरकार पिछले साल के चुनावों में कथित धोखाधड़ी की जांच की योजना बना रही है और कोविड-19 महामारी और अर्थव्यवस्था को भी प्राथमिकता देगी। एक अखबार ने म्यांमार के एक नेता के हवाले से यह जानकारी दी।

राज्य द्वारा संचालित ग्लोबल न्यू लाइट आफ म्यामांर ने कहा कि वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने राजधानी में अपनी नई सरकार की पहली बैठक में मंगलवार को आगामी कदमों की घोषणा की।

सेना ने कहा था कि आंग सान सू ची की निर्वाचित नागरिक सरकार को हटाने का एक कारण यह था कि वह कथित व्यापक चुनावी अनियमितताओं के आरोपों की ठीक से जांच करने में विफल रही ।

राज्य केंद्रीय चुनाव आयोग ने सैन्य अधिग्रहण से चार दिन पहले घोषणा की थी कि मतदान को लेकर कोई खास समस्या नहीं है।

सेना ने घोषणा की है कि वह एक साल के लिए आपातकाल की स्थिति के तहत सत्ता चलायेगी, और फिर चुनाव आयोजित करेगी जिसमें जीतने वाले सरकार का कार्यभार संभालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...