लाइव न्यूज़ :

म्यामां की सैन्य सरकार सू ची के खिलाफ अगले सप्ताह शुरू करेगी अदालती कार्यवाही

By भाषा | Updated: June 8, 2021 10:41 IST

Open in App

नेपीता (म्यामां), आठ जून (एपी) म्यांमा की सैन्य सरकार अपदस्थ नेता आंग सान सू ची के खिलाफ अगले सप्ताह सोमवार को अदालत में अपना मामला पेश करेगी। सू ची के वकीलों ने इस बारे में बताया।

सेना ने फरवरी में निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर सू ची को गिरफ्तार किया था। तख्तापलट के खिलाफ जनविरोध मजबूत बना रहा और हाल के महीने में इसने सशस्त्र विद्रोह का रूप ले लिया। सू ची के समर्थकों का आरोप है कि उनकी नेता के खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित, उनकी नीतियों को गलत ठहराने के लिए और तख्तापलट को सही साबित करने के लिए हैं।

सरकारी अभियोजकों को राजधानी नेपीता की अदालत में 28 जून तक अपना पक्ष रखना होगा। सू ची पर पांच आरोपों में सुनवाई हो रही है। इसके बाद सू ची की ओर से बचाव पक्ष की टीम को 26 जुलाई तक अपना पक्ष रखना होगा। हर सप्ताह सोमवार और मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी। सू ची और दो अन्य व्यक्तियों अपदस्थ राष्ट्रपति विन मिंट और नेपीता के पूर्व मेयर म्यो आंग के लिए सोमवार को प्रक्रियात्मक सुनवाई के बाद खिन माउंग जॉ ने पत्रकारों को इस बारे में बताया।

सू ची तथा उनके विश्वस्त दोनों नेताओं पर ऐसी सूचनाएं फैलाने का आरोप है जिससे अशांति पैदा हो सकती थी। साथ ही सू ची पर 2020 में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 महामारी के लिए तय पाबंदियों का कथित तौर पर उल्लंघन कर प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून तोड़ने का आरोप भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब