लाइव न्यूज़ :

म्यामां ने देश में सभी उड़ानें बंद कीं

By भाषा | Updated: February 1, 2021 16:05 IST

Open in App

नेपीता, एक फरवरी (एपी) म्यामां की विमानसेवा संबंधी सरकारी एजेंसी ने कहा है कि उसने देश में सभी यात्री उड़ानें रोक दी है।

म्यामां में अमेरिकी दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि यांगून के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जाने वाली सड़क सोमवार को बंद कर दी गयी। यह देश का सबसे बड़ा शहर है ।

उसने ट्विटर पर लिखा कि ‘‘खबरों से संकेत मिलता है कि म्यामां में सारे हवाई अड्डे बंद दिये गये हैं।

अमेरिकी दूतावास ने यह कहते हुए ‘सुरक्षा अलर्ट’ भी जारी किया कि उसे म्यामां की नेता आंग सान सू ची को हिरासत में लेने और यांगून समेत कुछ स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर देने की जानकारी मिली है।

उसने कहा, ‘‘बर्मा में नागरिक और राजनीतिक अशांति की संभावना है और हम स्थिति पर नजर रखेंगे।’’

अमेरिका म्यामां के पुराने नाम बर्मा का उपयोग करता है।

अमेरिका के विदेश विभाग ने पहले बयान जारी करके कहा था कि वह सोमवार को सेना द्वारा सत्ता पर कब्जे को लेकर सतर्क है।

चीन ने कहा कि वह म्यामां में सोमवार को हुई घटना के बारे में सूचनाएं जुटा रहा है।

चीन म्यामां के सबसे अहम आर्थिक साझेदारों में एक है और उसने वहां खदानों, बुनियादी ढांचे और गैस पाईपलाइनों में अरबों डॉलर निवेश कर रखा है।

म्यामां की सेना ने घोषणा की है कि वह एक साल के आपातकाल के आखिर में नया चुनाव कराएगी। उसने सोमवार को देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल