लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, 10 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 11, 2021 19:52 IST

Open in App

मंडाले, 11 मार्च (एपी) म्यांमा के सुरक्षा बलों ने पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर घातक बल प्रयोग रोकने की संयुक्त राष्ट्र की अपील को दरकिनार कर बृहस्पतिवार को कम से कम 10 प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई, जिनकी मौत हो गई।

सेना ने चुनी हुई नेता आंग सान सूची पर भी नए आरोप लगाए, जिन्हें उसने एक फरवरी को अपदस्थ कर दिया था।

सेना ने राजधानी नेपीता में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सूची ने साल 2017-18 में अपने राजनीतिक सहयोगी यंगून के पूर्व मुख्यमंत्री फ्यो मिन तेन से अवैध तरीके से छह लाख अमेरिकी डॉलर और सोना हासिल किया था।

सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडयिर जनरल जॉ मिन तुन ने कहा कि फ्यो मिन तेन ने सूची को पैसे और सोना देने की बात स्वीकार की है। हालांकि उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया।

बृहस्पतिवार को स्थानीय मीडिया में आ रहीं खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि मध्य मेगेवे क्षेत्र के एक कस्बे म्येंग में छह जबकि यंगून, मंडाले, बोगा और तोंगू में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इससे पहले सुरक्षा बल ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां भी चला चुके हैं, जिसमें 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा उनपर आंसू गैस, रबर की गोलियों और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया और कई प्रदर्शनकारियों की बर्बरता से पिटाई भी की गई।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा बल ने बुधवार को सर्वसम्मति से सैन्य तख्तापलट को वापस लेने की अपील की और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब