लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को मारने की साजिश रची: मानवाधिकार संस्था

By भाषा | Updated: December 2, 2021 14:34 IST

Open in App

बैंकाक, दो दिसंबर (एपी) मानवाधिकार के लिए काम करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय संस्था की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमा के सबसे बड़े शहर में इस साल 14 मार्च को कम से कम 65 प्रदर्शनकारियों की मौत सुनियोजित साजिश का नतीजा थी।

‘ह्यूमन राइट्स वाच’ ने सुरक्षाबलों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने यंगून के पास स्थित हलैंग थरयार में भीड़ को जानबूझकर घेरा और उस पर घातक बल प्रयोग किया। भीड़ में मौजूद प्रदर्शनकारी सेना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे जिसने आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार का एक फरवरी को तख्तापलट कर सत्ता हथिया ली थी।

न्यूयार्क स्थित संस्था की ओर से कहा गया, “सैनिकों और पुलिस के पास सेना में प्रयोग की जाने वाली असॉल्ट राइफलें थीं जिससे फंसे हुए प्रदर्शनकारियों और घायलों की सहायता करने वालों पर गोलियां चलाई गई। इसमें कम से कम 65 लोगों की जान चली गई।”

हिंसा के बाद क्षेत्र में ‘मार्शल लॉ’ लागू करने वाली सैन्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों को “दंगाई” घोषित किया है जिन्होंने कपड़ों की फैक्टरियां जला दीं और अग्निशमन कर्मियों को रोका।

मानवाधिकार संस्था ने कहा कि उक्त सुरक्षाबलों के किसी भी सदस्य के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस रिपोर्ट पर अभी तक किसी सरकारी अधिकारी ने टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल