लाइव न्यूज़ :

म्यामां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया, चार लोगों के मारे जाने की खबर

By भाषा | Updated: February 28, 2021 19:58 IST

Open in App

यांगून, 28 फरवरी (एपी) म्यामां में सैन्य तख्तापलट के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है और तख्तापलट के विरोध में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को समाप्त कराने के लिए राजधानी में आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें कीं। इस घटना में चार लोगों के मारे जाने की खबर है।

ऐसी खबरें हैं कि पुलिस ने म्यामां के सबसे बड़े शहर यांगून में गोलियां चलाईं और प्रदर्शनकारियों को सड़कों से हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे तथा पानी की बौछारें छोड़ीं। प्रदर्शनकारी देश की नेता आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जिनमें गोलियों के खोखे दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई खबरों में एक युवक की पहचान हुई है और ऐसा माना जा रहा है कि यह युवा यांगून में मारा गया है। तस्वीरों में उसका शव दिखाई दे रहा है।

दक्षिणपूर्वी म्यामां के छोटे से शहर दावेई में भी सुरक्षा बलों ने हिंसक कार्रवाई की। स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार एक प्रदर्शन मार्च के दौरान तीन लोग मारे गए है। हालांकि मारे गए लोगों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

रविवार को हिंसा उस वक्त भड़की जब मेडिकल के छात्र राजधानी की सड़कों पर मार्च निकाल रहे थे। घटना की तस्वीरों और वीडियो में प्रदर्शनकारी उस वक्त भागते दिख रहे हैं जब पुलिस ने उन पर सख्ती की।

यांगून में हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सड़कों पर गोली की आवाजें सुनी जा सकती थी और लोगों पर ‘स्मोक ग्रेनेड’ फेंके जाने की भी खबर है।

न्यूयार्क के संगठन ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ के लिए एशिया के उपनिदेशक फिल रॉबर्टसन ने कहा, ‘‘म्यामां के सुरक्षा बलों ने देशभर के कई कस्बों और शहरों में घातक बल का स्पष्ट रूप से इस्तेमाल किया है जो अस्वीकार्य है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया म्यामां सैन्य जुंटा के कृत्यों को देख रही है, और उन्हें जवाबदेह ठहराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला