लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतवंशी महिला की यातना से म्यांमा मूल की घरेलू सहायिका की मौत

By भाषा | Updated: February 23, 2021 21:53 IST

Open in App

सिंगापुर, 23 फरवरी सिंगापुर में एक भारतवंशी महिला ने म्यांमा मूल की घरेलू सहायिका को यातना देने का जुर्म कबूल किया है।

अभियोजन ने कहा है कि महिला ने घरेलू सहायिका को इतनी यातना दी की उसकी मौत हो गयी और यह ऐसी घटना है जो किसी की अंतरात्मा को झकझोर देगी।

भारतवंशी महिला गायत्री मुरुगयन ने अपने यहां पांच महीने नौकरी के दौरान घरेलू सहायिका को यातना दी और वह उसे खाना भी नहीं देती थी। खाना नहीं मिलने के कारण घरेलू सहायिका का वजन मात्र 24 किलोग्राम रह गया था।

सिर में चोट लगने से घरेलू सहायिका पियांग नेह डॉन की मौत हो गयी। मृत्यु से कुछ दिन पहले तक उसे रात में ग्रिल से बांधकर रखा जाता था और भोजन मांगने पर उससे मारपीट की जाती थी।

मामले में गायत्री ने 28 आरोपों पर अपना गुनाह कबूल लिया है। दोषी पाए जाने पर उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। सजा सुनाते समय 87 और आरोपों पर सुनवाई होगी।

अभियोजन ने कहा कि महिला काम करने के लिए मई 2015 में सिंगापुर आयी थी और गायत्री के यहां उसकी पहली नौकरी थी। म्यांमा से आयी महिला का तीन साल का एक बेटा भी है और वह बहुत गरीबी में जीवन गुजार रही थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर 31 जगह घाव के ताजा निशान और 47 अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक