लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के सैन्य शासन ने इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ाई, सैटेलाइट टीवी डिशों को जब्त किया गया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:15 IST

Open in App

यांगून, आठ अप्रैल (एपी) म्यांमा के सैन्य शासन में सूचना पर बंदिशें बृहस्पतिवार को और बढ़ गयीं तथा कई नेटवर्कों पर फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा मिल नहीं पा रही है।

कुछ इलाकों में अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समाचार प्रसारण की सुविधा पाने के लिए इस्तेमाल सैटेलाइट डिशों को भी जब्त करना शुरू कर दिया है।

म्यांमा में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहे जिनमें एक दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने 11 लोगों को मार दिया था।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कम से कम दो सेवा प्रदाताओं एमबीटी तथा इन्फाइनाइट नेटवर्कों के लिए इंटरनेट सेवाओं में अवरोध क्या अस्थायी है। एमबीटी ने कहा कि यांगून तथा मांडले के बीच लाइन टूटने की वजह से उसकी सेवा बाधित हुई है। ये दोनों देश के दो सबसे बड़े शहर हैं।

हालांकि, इंटरनेट उपयोगकर्ता पिछले सप्ताह सेवाओं में इस व्यापक अवरोध के लिए शिकायत कर रहे हैं।

सैन्य जुंटा ने तख्ता पलट के बाद से इंटरनेट सेवाओं को अवरुद्ध करना शुरू कर दिया था।

सूचना के स्रोत के तौर पर सैटेलाइट टीवी के उपयोग पर भी खतरा मंडरा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब