लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के सैन्य शासन ने बंदियों को माफी दी, तख्तापलट के विरोधियों की स्थिति स्पष्ट नहीं

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:15 IST

Open in App

यांगून, 17 अप्रैल (एपी) म्यांमा के सैन्य शासन ने शनिवार को घोषणा की कि उसने पारंपरिक ‘थिंगयान’ नववर्ष के उपलक्ष्य में 23 हजार से अधिक बंदियों को माफी देकर रिहा कर दिया है। हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं है कि इन बंदियों में लोकतंत्र समर्थक शामिल हैं या नहीं जिन्हें तख्तापलट का विरोध करने के कारण हिरासत में लिया गया था।

जुंटा ने बंदियों की रिहाई की घोषणा सरकारी प्रसारक एमआरटीवी पर की।

इसने कहा कि जुंटा प्रमुख वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलियांग ने 23,047 बंदियों को माफी दे दी है। इनमें 137 विदेशी बंदी भी शामिल हैं जिन्हें म्यांमा से उनके देश वापस भेजा जाएगा।

यह कदम ऐसे समय आया है जब लोकतंत्र समर्थक एक फरवरी को सेना द्वारा किए गए तख्तापलट का सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?