लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के सैन्य सरकार ने कैदियों को रिहा किया

By भाषा | Updated: April 18, 2021 10:15 IST

Open in App

यांगून(म्यांमा),18 अप्रैल (एपी) म्यांमा की सैन्य सरकार ने पारंपरिक नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को 23,000 से अधिक कैदियों को रिहा कर दिया, जिसमें तीन राजनीतिक कैदी भी शामिल हैं। वहीं फरवरी में हुए तख्तापलट के मुख्य सूत्रधार सैन्य नेता ने बताया कि वह इस माह के अंत में क्षेत्रीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रिहा किए गए लोगों में तख्तापलट का विरोध करने के लिए गिरफ्तार किए गए लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता शामिल हैं कि नहीं।

सरकारी प्रसारक एमआरटीवी ने कहा कि जुंटा प्रमुख वरिष्ठ जनरल मिन ऑग हेलांग ने 23,047 कैदियों को रिहा किया है, जिनमें 137 विदेशी शामिल हैं और इन्हें म्यांमा से बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने अन्य लोगों की सजा की अवधि भी कम की है।

देश की बागडोर निर्वाचित सरकार को वापस सौंपने की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सोशल मीडिया में ऐसी खबरे हैं कि मोगोक शहर में शनिवार को तीन लोग मारे गए।

देश में गिरफ्तारियों और मारे गए लोगों का लेखा जोखा रखने वाले ‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ के मुताबिक तख्तापलट के बाद से 728 प्रदर्शनकारी और आम नागरिक सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए हैं। समूह का कहना है कि 3,141 लोग हिरासत में हैं, जिनमें देश की नेता आंग सान सू ची भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं