लाइव न्यूज़ :

म्यांमा की सैन्य सरकार ने पूर्वी हिस्से में हवाई हमले के साथ हिंसा की कार्रवाई तेज की

By भाषा | Updated: March 31, 2021 11:01 IST

Open in App

माए सैम लाएओ (थाईलैंड), 31 मार्च (एपी) म्यांमा की सेना ने मंगलवार को देश के पूर्वी हिस्से में और हवाई हमले किए हैं। इससे पहले भी इसी तरह की कार्रवाई की वजह से कारेन जाति के हजारों लोगों को थाईलैंड भागना पड़ा था।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि जो ग्रामीण गत सप्ताहांत हवाई हमले की वजह से भाग कर आए थे, वे स्वयं लौटे हैं। उन्होंने थाईलैंड के सुरक्षाबलों द्वारा म्यांमा से भाग कर आए लोगों को जबरन वापस भेजने से इनकार किया।

इस बीच, पूर्वी क्षेत्र में स्थिति और खतरनाक होती जा रही है।

कारेन जाति का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्य राजनीतिक निकाय कारेन नेशनल यूनियन (केएनयू) ने दावा किया कि म्यांमा की सेना ने संघर्ष विराम समझौते को तोड़कर हाल में हवाई हमला किया और उसे इसका जवाब देना होगा।

यह हवाई हमला एक फरवरी को तख्ता पलट के बाद हो रहे हिंसक प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में हुआ है। वहीं मंगलवार को अमेरिका ने अपने गैर जरूरी राजनयिकों और उनके परिवारों को म्यांमा को छोड़ने का आदेश दिया।

केएनयू में विदेश विभाग के प्रमुख सॉ टॉ नी ने बताया कि मंगलवार को पूर्वी म्यांमा में हुए हवाई हमले में छह नागरिकों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं।

इलाके में मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने वाले फ्री बर्मा रेंजर के सदस्य देव इयूबैंक ने भी हताहतों की संख्या की पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि केएनयू कारेन लोगों को अधिक स्वायत्ता देने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। उसकी सैन्य इकाई ने बयान जारी कर कहा ‘‘जमीनी सेना सभी ओर से हमारे क्षेत्र की तरफ आगे बढ़ रही है।’’ संगठन ने जवाब देने का संकल्प लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब