लाइव न्यूज़ :

म्यामां की सैन्य सरकार ने लगाया कर्फ्यू, इकट्ठा होने पर पाबंदी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 23:45 IST

Open in App

यांगून, आठ फरवरी (एपी) म्यामां में तख्तापलट के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों में कमी का कोई संकेत नजर नहीं आने के बाद सोमवार को सैन्य सरकार ने दो बड़े शहरों में कर्फ्यू लगा दिया और पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह पर इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी।

यांगून और मांडले के लिए यह आदेश जारी किया है। इसके तहत जनता से जुड़ी पाबंदियां भी लगायी गयी है। अन्य क्षत्रों के लिए भी ऐसे ही आदेश की संभावनाए हैं।

आदेश के तहत पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी और गाड़ियों की रैली पर भी रोक लगायी गयी है। दोनों शहरों में रात आठ बजे से तड़के चार बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। ये आदेश अगले नोटिस तक प्रभावी रहेंगे।

आदेश में कहा गया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के गैरकानूनी कदमों के जवाब में यह फैसला किया गया है।

तख्तापलट के विरूद्ध सोमवार को प्रदर्शन तेज हो गया तथा देश के कई और हिस्सों में फैल गया।

पुलिस ने म्यामां की राजधानी में सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की जो सेना से निर्वाचित अधिकारियों के हाथों में सत्ता सौंपने की मांग कर रहे थे। देश के उत्तर, दक्षिणपूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों से भी प्रदर्शन की खबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी