लाइव न्यूज़ :

म्यामां की नेता सू ची लड़ेंगी आम चुनाव, NLT पार्टी ने की घोषणा, नवंबर में होने हैं इलेक्शन

By भाषा | Updated: July 21, 2020 21:08 IST

संविधान ने सशस्त्र बलों को संसद के निचले और उच्च सदन में एक चौथाई सीटें देकर इसमें कोई बदलाव करने के खिलाफ वीटो शक्तियां दे दी। संघीय चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरूआत में घोषणा की थी कि आठ नवंबर को राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय चुनाव कराये जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयह प्रावधान एक पूर्ववर्ती सैन्य सरकार के तहत लगाया गया था। संघीय चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरूआत में घोषणा की थी कि आठ नवंबर को राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय चुनाव कराये जाएंगे।

नेपीता: म्यामां की नेता आंग सान सू ची नवंबर में होने वाला आम चुनाव लड़ेंगी। उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलटी) के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पार्टी प्रवक्ता जाउ मयिंत माउंग ने पार्टी की केंद्रीय कार्यकारणी समिति की बैठक के बाद ऐलान किया कि सू ची और राष्ट्रपति विन मयिंत आठ नवंबर को होने वाले चुनाव में उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बताया कि सू ची इस बारे में बृहस्पतिवार को अपनी योजनाओं का विवरण देंगी। संविधान के एक प्रावधान का हवाला देते हुए सू ची को राष्ट्रपति बनने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

यह प्रावधान एक पूर्ववर्ती सैन्य सरकार के तहत लगाया गया था। उनकी पार्टी ने स्टेट काउंसलर का पद सृजित कर उन्हें कार्यकारी शक्तियां दी थी। उनके पास विदेश मंत्री का भी पद है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेजा सू ची ने 2015 में हुए पिछले आमचुनाव में अपनी पार्टी को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी इस जीत से देश में पांच दशकों से चला रहा सैन्य शासन समाप्त हो गया था और लोकतंत्र के लिये उनका 25 साल का अहिंसक आंदोलन भी संपन्न हो गया।

हालांकि, पश्चिमी प्रांत रखीन में मुस्लिम रोहिंग्या अल्पसंख्यकों पर सैन्य कार्रवाई खत्म करने में उनकी नाकामी की दुनिया भर में उनके प्रशंसकों ने निंदा की। लगभग साढे सात लाख रोहिंग्या पड़ोसी देश बांग्लादेश पलायन कर गये और हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने म्यामां के खिलाफ नरसंहार का मुकदमा चलाने की याचिका स्वीकार की। संविधान के तहत सेना के निरंतर प्रभाव ने बड़े सुधारों को लागू करने की उनकी सरकार की क्षमताओं को सीमित कर दिया।

संविधान ने सशस्त्र बलों को संसद के निचले और उच्च सदन में एक चौथाई सीटें देकर इसमें कोई बदलाव करने के खिलाफ वीटो शक्तियां दे दी। संघीय चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरूआत में घोषणा की थी कि आठ नवंबर को राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय चुनाव कराये जाएंगे। सू ची ने 2015 में जो गठबंधन किये थे उसके इस साल के चुनाव में बने रहने की संभावना कम है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला