लाइव न्यूज़ :

म्यांमा जुंटा ने अपदस्थ सांसदों को ‘‘आतंकवादी’’ करार दिया

By भाषा | Updated: May 9, 2021 11:14 IST

Open in App

बैंकॉक, नौ मई (एपी) म्यांमा की सेना ने फरवरी को किए गए तख्तापलट के बाद अपदस्थ हुए सांसदों एवं नेताओं की छद्म सरकार और सुरक्षा बलों का सामना करने के लिए गठित ‘पीपल्स डिफेंस फोर्स’ को ‘‘आतंकवादी संगठन’’ करार दिया है।

म्यांमा में सेना ने तख्तापलट करते हुए देश की असैन्य नेता आंग सान सू ची और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया था। इस सैन्य तख्तापलट के बाद अपदस्थ हुए निर्वाचित नेताओं ने ‘अंतरिम राष्ट्रीय एकता’ की छद्म सरकार बनाई है।

जुंटा ने इन नेताओं को राजद्रोही करार दिया और सरकारी टीवी चैनल पर शनिवार को घोषणा की कि सविनय अवज्ञा आन्दोलन में हिस्सा लेने के लिए इन नेताओं को आतंकवादी करार दिया जाता है। बड़ी संख्या में लोग प्राधिकारियों की कड़ी कार्रवाई के बावजूद सैन्य तख्तापलट के विरोध में सड़कों पर रोजाना प्रदर्शन करके इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

छद्म सरकार ने पिछले सप्ताह ‘पीपल्स डिफेंस फोर्स’ के गठन की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...