लाइव न्यूज़ :

म्यांमा जुंटा ने तख्तापलट का विरोध करने वाले पश्चिमी कस्बे पर हमला किया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 11:31 IST

Open in App

बैंकॉक, 16 मई (एपी) म्यांमा में अमेरिका और ब्रिटेन के दूतावासों ने पश्चिमी चिन राज्य में एक कस्बे पर सरकार की तरफ से किये गए भीषण हमलों की खबरों पर चिंता जाहिर की है जहां सत्तारूढ़ जुंटा ने सैन्य शासन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह के कारण ‘मार्शल लॉ’ घोषित कर दिया है।

चिनलैंड डिफेंस फोर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह संघर्ष शनिवार को सुबह छह बजे से शुरू हुआ जब सरकारी सैनिकों ने हेलिकॉप्टर के माध्यम से मिनदात कस्बे के पश्चिमी हिस्से में गोलाबारी की जिससे कई घर तबाह हो गए।

चिनलैंड डिफेंस फोर्स आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल करने वाले फरवरी के तख्तापलट के खिलाफ स्थानीय तौर पर बनाया गया मिलिशिया समूह है।

प्रवक्ता ने सुरक्षा कारणों से नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि हमले में हेलिकॉप्टरों ने भी हिस्सा लिया था।

चिन मानवाधिकार संगठन ने एक बयान में कहा, “मिनदात कस्बे में अब घेराबंदी है और जुंटा सैनिकों द्वारा हवा एवं जमीन से हर तरीके से हमले का शिकार हो रहा है।”

सांसदों द्वारा गठित छद्म नेशनल यूनिटी सरकार ने चेतावनी दी है कि, “अगले 48 घंटों में, मिनदात संभवत: युद्धभूमि में तब्दील हो सकता है और हजारों लोग विस्थापित होने के खतरे का सामना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल