लाइव न्यूज़ :

जनसंहार की खबरों को म्यांमा सरकार ने किया खारिज

By भाषा | Updated: December 10, 2021 15:26 IST

Open in App

बैंकॉक, 10 दिसंबर (एपी) म्यांमा की सैन्य सरकार ने उन खबरों को ‘‘फर्जी’’ बताया है, जिनमें देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में सैनिकों द्वारा 11 ग्रामीणों की कथित तौर पर हत्या करने का दावा किया गया था। बाद में ग्रामीणों के जले हुए शव मिले थे।

सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमा’ के शुक्रवार के संस्करण में कुछ मीडिया संगठनों को ‘‘राष्ट्र विध्वंसकारी मीडिया’’ बताते हुए उन पर उस वीडियो को फैलाने का आरोप लगाया गया, जिसमें एक नरसंहार के लिए म्यांमा के सुरक्षा बलों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

खबर में कहा गया, ‘‘ प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह वीडियो बिल्कुल भी तत्मादाओ (म्यांमा की सेना) से जुड़ा नहीं है और यह सेना की छवि खराब करने की एक साजिश है। ’’ खबर में हत्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई।

खबर में कहा गया, ‘‘ स्थानीय और विदेशी ताकतों की मिली-जुली साजिश के चलते यह वीडियो शीघ्रता से और व्यापक रूप से सोशल मीडिया पर फैल गया।’’

गौरतलब है कि सगाइंग क्षेत्र के डोने ताव गांव में जले हुए शवों की तस्वीरें और वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें ग्रामीणों की हत्या कर शवों को आग के हवाले करने के तुरंत बाद की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?