लाइव न्यूज़ :

म्यांमा: सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:03 IST

Open in App

बैंकॉक, 22 जून (एपी) म्यांमा में मंगलवार को दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले में सैन्य शासन का विरोध करने वाले उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई।

सेना ने एक इमारत में छापेमारी की, जिसके बाद कथित तौर पर छुपे उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। सरकार ने इमारत को ''आतंकियों'' के छिपने का ठिकाना करार दिया। सेना द्वारा संचालित खबरिया चैनल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

म्यांमा में सैन्य सरकार और मीडिया में आमतौर पर आतंकवादी शब्द का उपयोग उन सशस्त्र विरोधियों के लिए किया जाता है जोकि गत फरवरी में हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सेना का एक जवान घेरी गई इमारत पर ग्रेनेड दागता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो की प्रमाणिकता का सत्यापन तत्काल नहीं हो सका है। हालांकि, घनी आबादी वाले इस इलाके के स्थानीय लोगों ने मुठभेड़ में करीब 50 सैनिकों के शामिल होने और धमाकों की आवाज सुनाई देने की बात कही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल