लाइव न्यूज़ :

म्यांमा की अदालत सू ची के भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई एक अक्टूबर को करेगी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:47 IST

Open in App

बैंकॉक, 17 सितंबर (एपी) म्यांमा की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा एक अक्टूबर से शुरू होगा। सू ची के कानूनी दल के एक सदस्य ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वकील खिन मौंग जॉ ने कहा कि एक न्यायाधीश ने घोषणा की कि सुनवाई हर दूसरे शुक्रवार को राजधानी ने पी ता में विशेष अदालत में होगी। उन्होंने केंद्रीय शहर मांडले से सू ची के वकीलों और अभियोजकों द्वारा अदालत में प्रस्तुतियों के बाद निर्णय की घोषणा की। मांडले में ही मूल रूप से आरोप दर्ज किए गए थे।

सू ची की निर्वाचित सरकार को फरवरी में सेना ने तख्तापलट कर हटा दिया था और उन पर फिलहाल विशेष अदालत द्वारा अन्य आरोपों को लेकर मुकदमा चलाया जा रहा है। उन पर देशद्रोह, कोविड-19 महामारी के प्रतिबंधों के उल्लंघन के दो मामलों, उनके अंगरक्षकों द्वारा अवैध रूप से उपयोग के लिये वॉकी-टॉकी का आयात करना और रेडियो के बिना लाइसेंस के उपयोग के आरोप हैं।

उन पर एक मामले में आधिकारिक गोपनीयता कानून के उल्लंघन करने का मुकदमा भी चल रहा है, जिसे इस सप्ताह की शुरुआत में म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून से ने पी ता में स्थानांतरित कर दिया गया था।

सू ची के समर्थकों के साथ ही स्वतंत्र विश्लेषकों का कहना है कि उनके खिलाफ मामले राजनीति से प्रेरित हैं तथा उनकी चुनी हुई सरकार की मान्यता को रद्द कर सैन्य सत्ता को वैधानिकता प्रदान करने की कोशिश है। उनके वकीलों ने किसी भी तरह गड़बड़ी से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब