लाइव न्यूज़ :

म्यांमा की अदालत ने ऑस्ट्रेलियाई अर्थशास्त्री के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई का स्थान बदला

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:45 IST

Open in App

बैंकॉक, 14 सितंबर (एपी) म्यांमा की एक अदालत अपदस्थ की गई नेता आंग सान सू की के सलाहकार और ऑस्ट्रेलियाई अर्थशास्त्री सियान टर्नेल के खिलाफ देश के गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने के आरोपों पर मुकदमे की सुनवाई का स्थान बदलने पर सहमत हो गई है।

सियान टर्नेल के साथ सू की और तीन पूर्व कैबिनेट मंत्रियों पर सैन्य तख्तापलट के एक महीने बाद मार्च में गोपनीयता कानून के तहत आरोप लगाए गए। म्यांमा की शीर्ष अदालत के फैसले के बाद यांगून के बजाए नेपीतॉ में मुकदमा चलेगा। टर्नेल के वकीलों ने यह जानकारी दी। टर्नेल को यांगून में गिरफ्तार किया गया था।

इस फैसले से सू की से संबंधित सारे मुकदमों की एक ही जगह सुनवाई होगी। सेना के इशारे पर दर्ज किए गए मामलों को सू की को बदनाम करने और राजनीति में उनके लौटने के मार्ग में अवरोध डालने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने के अपराध में अधिकतम 14 साल की सजा हो सकती है। औपनिवेशिक काल के इस कानून के तहत दुश्मनों के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से मददगार गोपनीय सूचनाओं को जमा करना, प्रकाशित करना, साझा करना अपराध है।

टर्नेल और अन्य पर लगाए गए आरोपों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि सरकारी टेलीविजन ने सरकार के बयानों का हवाला देते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई अर्थशास्त्री की गोपनीय वित्तीय सूचनाओं तक पहुंच थी और उन्होंने देश से भागने की कोशिश की। टर्नेल यांगून की जेल में बंद है।

सू की (76) और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ मंगलवार को नेपीतॉ की एक अदालत में मुकदमे की सुनवाई हुई। बीमार होने के कारण एक दिन पहले सू की सुनवाई में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। अदालत ने उन्हें हिरासत स्थल पर लौटने की अनुमति दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें