लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के पूंजीपति ने सू ची को नगद भुगतान करने का दावा किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 12:43 IST

Open in App

मंडाले (म्यांमा), 18 मार्च (एपी) म्यांमा के सैन्य शासकों के साथ संपर्क रखने वाले, निर्माण क्षेत्र से जुड़े एक प्रभावशाली पूंजीपति व्यक्ति ने यह दावा किया है कि पदच्युत नेता आंग सान सू ची को उसने स्वयं पांच लाख डॉलर से अधिक नगद राशि दी थी। उसने सरकारी टेलीविजन पर यह दावा किया।

माउंग वईक के इस वक्तव्य से सू ची के खिलाफ और गंभीर आरोप सकते हैं। म्यांमा में एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद से सू ची हिरासत में है। दूसरी ओर, लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेताओं की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बल कथित बर्बरता कर रहे हैं।

सेना सू ची को भ्रष्टाचार में फंसाने का पहले ही प्रयास कर चुकी है। उसका आरोप है कि एक राजनीतिक सहयोगी ने उन्हें 6,00,000 डॉलर से अधिक की सोने की ईंटे दीं। सू ची तथा राष्ट्रपति विन मिंत पर अशांति फैलाने, वॉकी-टॉकी रखने तथा महामारी के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं।

सू ची पर अनेक आरोप लगाते हुए माउंग वईक ने सरकारी टीवी पर कहा कि अपने कारोबार में मदद करने के बदले उसने सरकार में मंत्रियों को धन दिया था। उसने कहा कि सू ची को 2018 में 1,00,000 डॉलर, 2019 में 1,50,000 डॉलर, पिछले वर्ष फरवरी में 50,000 डॉलर और अप्रैल में 250,000 डॉलर की राशि उसने दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा