म्यांमार: सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 19 की मौत, कई घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 12, 2018 13:21 IST2018-05-12T13:21:40+5:302018-05-12T13:21:40+5:30

शनिवार को हुई हिंसा के अलावा सेना और तांग नेशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) के बीच हुई झड़प के दौरान 19 लोग मारे गए हैं। 

Myanmar: 19 killed in clashes between army and rebels, many injured | म्यांमार: सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 19 की मौत, कई घायल

म्यांमार: सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 19 की मौत, कई घायल

नेपिडॉ, 12 मई। म्यांमार के उत्तरी शान राज्य इलाके में सेना और जातीय सशस्त्र समूह के बीच चल रहे संघर्ष में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि देश की सीमा पर संघर्ष और तेज हो गया है। सेना के सूत्रों ने इस संघर्ष में 19 लोगों के मरने की पुष्टि की है। 

इस मामले की जानकारी देते हुए सेना ने बताया कि, दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। 
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि चीन की सीमा से सटे उत्तरी म्यांमार में हाल के महीनों में संघर्ष बढ़ा है, जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान देश के पश्चिमी हिस्से में उपजे रोहिंग्या संकट पर है। 

म्यांमार की सेना पर रखाइन राज्य में रह रहे रोहिंग्याओं के नस्लीय सफाए के लिए अभियान चलाए जाने का आरोप है। शनिवार को हुई हिंसा के अलावा सेना और तांग नैशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) के बीच हुई झड़प के दौरान 19 लोग मारे गए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीएनएलए एक चरमपंथी समूह है जो देश के उत्तरी हिस्से में स्वायत्ता की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। TNLA के प्रवक्ता मेजर मई ऐक क्यॉ ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सुबह 5 बजे ही तीन जगहों पर झड़पें शुरू हो गई थी।

Web Title: Myanmar: 19 killed in clashes between army and rebels, many injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे