लाइव न्यूज़ :

मेरी लड़ाई अमेरिकी लोगों का चुनाव में भरोसा कायम रखने के लिए : ट्रंप

By भाषा | Updated: December 3, 2020 09:27 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, तीन दिसम्बर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के अपने आरोपों को एक बार फिर दोहराते हुए अपने समर्थकों से कहा कि उनकी लड़ाई अमेरिकी लोगों के इस चुनाव और भविष्य में होने वाले चुनावों पर भरोसा कायम रखने के लिए है।

व्हाइट हाउस में क्रिसमस पार्टी के दौरान ट्रंप ने अपने समर्थकों ने कहा, ‘‘ चुनाव के कुछ दिन बाद ही, हमने देखा कि एक विजेता घोषित करने के गुप्त रूप से कई प्रयास शुरू हो गए, जबकि कई प्रमुख राज्यों में मतगणना चल रही थी। संवैधानिक प्रक्रिया को चलने देना चाहिए। हर वैध मत की गिनती हो और एक भी अवैध मत की गिनती ना हो हम यह सुनिश्चित करके मतों की सच्चाई की रक्षा करेंगे।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘ यह केवल उन 7.4 करोड़ अमेरिकी लोगों के सम्मान के लिए नहीं है, जिन्होंने मुझे वोट दिया, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अमेरिकी लोग इन चुनाव और भविष्य के सभी चुनाव पर विश्वास कर सकें।’’

अमेरिकी में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को विजेता घोषित किया जा चुका है, लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल