लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के साथ मेरे व्यवहार के ‘‘गलत मायने निकाल उसे छेड़खानी समझ’’ लिया गया: क्यूमो

By भाषा | Updated: March 1, 2021 10:29 IST

Open in App

आल्बनी (अमेरिका), एक मार्च (एपी) यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना करने रहे न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने रविवार को पहली बार इस बात को स्वीकार किया कि महिलाओं के साथ उनके व्यवहार के ‘‘गलत मायने निकालकर उसे छेड़खानी समझ’’ लिया गया।

क्यूमो ने कहा कि यौन उत्पीड़न के मामले में उनके खिलाफ जारी जांच में वह सहयोग करेंगे।

अपनी पार्टी द्वारा भी आलोचना का सामना कर रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ने एक बयान में कहा कि उन्होंने कभी किसी को गलत तरीके से नहीं छुआ और ना ही कभी किसी को यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि वे लोगों को चिढ़ाने के लिए उनकी निजी जिंदगी को लेकर मजाक किया करते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब समझ में आ गया है कि मेरी कुछ बातें असंवेदनशील या काफी निजी थी और इसलिए मेरी कुछ टिप्पणियों का लोगों ने वह मतलब निकाल लिया, जो मेरी मंशा नहीं थी। मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि मेरी कही कुछ बातों के गलत मायने निकालकर उसे छेड़खानी समझ लिया गया। अगर किसी को भी ऐसा लगा हो, तो मैं उसके लिए माफी चाहता हूं।’’

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे क्यूमो के खिलाफ शनिवार को उनके प्रशासन की एक और पूर्व कर्मी शेर्लोट बेनेट ने उत्पीड़न के आरोप लगाए। इससे पहले क्यूमो की पूर्व सहयोगी लिंडसी बोयलैन ने उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा