लाइव न्यूज़ :

मेरा प्रशासन सबसे ज्यादा विविधताओं से भरा होगा: बाइडन

By भाषा | Updated: December 5, 2020 11:13 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच अगस्त अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन मंत्रिमंडल से लेकर व्हाइट हाउस के भीतर अब तक की सबसे ज्यादा विविधताओं से भरा होगा।

बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को शपथ लेंगे। अफ्रीकी-अमेरिकी समूह बाइडन से मांग कर रहे हैं कि वे विदेश मंत्री, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री और अटॉर्नी जनरल में से एक पद पर इस समुदाय के व्यक्ति को नामित करें।

समाज के अलग-अलग तबकों द्वारा प्रतिनिधित्व की मांग के संबंध में पूछे गए सवाल पर बाइडन ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह सबसे ज्यादा विविधताओं से भरा मंत्रिमंडल होगा और व्हाइट हाउस समेत मंत्रिमंडल के पद भी विविधताओं से भरे होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, इनमें से प्रत्येक समूह का काम दबाव डालना है, अपने नेताओं पर दबाव डालकर बड़ी विविधताओं को सुनिश्चित करना है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जब यह सारी चीजें कही गईं तो किया भी गया। मैंने जिन नाममों की घोषणा की है, आप देखेंगे और आने वाले अगले हफ्तों में भी ऐसा होने जा रहा है।’’

बाइडन ने कहा कि वह यह तो नहीं बता सकते हैं कि वह किसी विभाग में क्या करने जा रहे हैं लेकिन उन्होंने वादा किया है कि नस्ल, रंग, लैंगिक आधार पर उनका मंत्रिमंडल अमेरिका का अब तक का सबसे ज्यादा विविधताओं से भरा मंत्रिमंडल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब