लाइव न्यूज़ :

भारत में मुसलमान सुरक्षित, उन्हें इमरान की नसीहत की जरूरत नहीं: हसन रिजवी

By भाषा | Updated: September 28, 2019 15:58 IST

Open in App

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र में दिए भाषण में भारतीय मुसलमानों के संदर्भ में की गई टिप्पणी की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गयूरुल हसन रिजवी ने निंदा की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि भारत का मुस्लिम समाज देशभक्त और पूरी तरह सुरक्षित है तथा उसे इमरान की किसी नसीहत की जरूरत नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि इमरान को पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की चिंता करनी चाहिए जिन पर वर्षों से अत्याचार होता आ रहा है। रिजवी ने यहां कहा, ''भारत के मुसलमानों के बारे में इमरान खान ने जो टिप्पणी की है वो बहुत निन्दनीय है।

उन्हें अच्छी तरह पता होना चाहिए कि यहां के मुसलमान देशभक्त हैं और उन्हें किसी विदेशी नेता की नसीहत की जरूरत नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''भारत में मुस्लिम समाज और दूसरे सभी अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं। इमरान को अपने देश के अल्पसंख्यकों की चिंता करनी चाहिए जिन पर वर्षों से जुल्म होता आ रहा है। वह पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों पर होने वाले अत्याचारों को रोकेंगे तो बेहतर होगा।'' 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल