संगीतकार बॉब डिलन पर 1965 में 12 साल की लड़की का यौन शोषण करने का आरोप

By भाषा | Published: August 17, 2021 06:10 PM2021-08-17T18:10:13+5:302021-08-17T18:10:13+5:30

Musician Bob Dylan accused of sexually abusing 12-year-old girl in 1965 | संगीतकार बॉब डिलन पर 1965 में 12 साल की लड़की का यौन शोषण करने का आरोप

संगीतकार बॉब डिलन पर 1965 में 12 साल की लड़की का यौन शोषण करने का आरोप

प्रख्यात गायक और गीतकार बॉब डिलन पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि 12 वर्ष की उम्र में 1965 में डिलन ने उसका यौन शोषण किया। नोबेल पुरस्कार विजेता डिलन ने इस आरोप का खंडन किया है। कनेक्टिकट के ग्रीनिच में रहने वाली 68 वर्षीय ‘जे. सी.’ ने पिछले सप्ताह एक मामला दर्ज कराया जिसमें आरोप है कि डिलन जब 23-24 साल के थे तब उन्होंने संगीतकार होने के रसूख का इस्तेमाल कर पीड़िता को शराब पिलाकर कई बार उसका यौन शोषण किया। डिलन (80) के प्रवक्ता ने बताया कि 56 साल पुराने दावे में कोई सच्चाई नहीं है और इस आरोप का बचाव किया जाएगा। ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार, न्यूयार्क उच्चतम न्यायालय में दर्ज मुकदमे में जे. सी. ने कहा कि अप्रैल-मई 1965 में छह सप्ताह के दौरान डिलन ने उसका यौन शोषण किया। वर्ष 1960 के दौरान न्यूयार्क में संगीत जगत के बड़े सितारों में शुमार डिलन का असली नाम रोबर्ट एलेन जिमरमैन है। उन्हें कई बार ग्रैमी पुरस्कार के अलावा साहित्य के नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Musician Bob Dylan accused of sexually abusing 12-year-old girl in 1965

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :New York Supreme Court