लाइव न्यूज़ :

शिया खनिकों की हत्या: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपने ‘‘पड़ोसी’’ पर साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:21 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, छह जनवरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 11 कोयला खनिकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिया हजारा समुदाय के सदस्यों से खनिकों के शवों को दफन करने की बुधवार को अपील की ।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों से ‘‘बहुत जल्द’’ मुलाकात करने का वादा किया।

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के 11 कोयला खनिकों का अपहरण करने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

इस खनिकों को माछ क्षेत्र से अपहृत करने के बाद आतंकवादियों ने नजदीक से गोली मारी। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। खनिकों के रिश्तेदारों और समुदाय के सैंकड़ों अन्य लोगों ने इस घटना के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन शुरू किया। वे क्वेटा के ‘वेस्टर्न बाइपास’ इलाके में पीड़ितों के शवों के ताबूत रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि शवों को तभी दफनाया जाएगा, जब प्रधानमंत्री खान उनसे स्वयं मिलकर उन्हें आश्वासन देंगे।

खान ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आपके दुख में आपका साझेदार हूं और पीड़ा के समय में आपके साथ खड़ा होने के लिए पहले भी आपके पास आया हूं। मैं श्रद्धांजलि देने और सभी (शोकसंतप्त) परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए जल्द ही फिर आऊंगा। मैं अपने लोगों का भरोसा कभी नहीं तोड़ूंगा। कृपया अपने प्रियजन के शवों को सुपुर्द-ए-खाक करें ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं माछ में नृशंस आतंकवादी हमले में अपने प्रियजन को खोने वाले हजारा समुदाय के परिवारों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं उनकी पीड़ा समझता हूं और उनकी मांग से वाकिफ हूं। हम भविष्य में इस प्रकार के हमलों को रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं और हम जानते हैं कि हमारा पड़ोसी इस साम्प्रदायिक हिंसा को भड़का रहा है।’’

खान ने पाकिस्तान के जहाजरानी मंत्री अली जैदी और विदेश मामलों के अपने सलाहकार जुल्फी बुखारी को प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए भेजा। जैदी और बुखारी दोनों शिया समुदाय से संबंध रखते हैं।

दोनों मंत्रियों और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनसे प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की। उन्होंने उनसे शवों को दफनाने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री खान ने कहा, ‘‘वह (प्रधानमंत्री खान) निश्चित ही आएंगे, राष्ट्रपति आएंगे, मंत्री एवं सांसद आएंगे। यदि प्रधानमंत्री आते हैं, तो भी हमें हमारी समस्याएं स्वयं सुलझानी होंगी।’’

पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर छापा मारा है।

शिया राजनीतिक दल मजलिस वाहदत-ए-मुसलमीन (एमडब्ल्यूएम) ने भी पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कराची में प्रदर्शन किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब