दक्षिण अफ्रीका में करोड़ों डॉलर के पीपीई घोटाले की अहम जानकारी देने वाली भारतीय मूल की महिला की हत्या

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:55 IST2021-08-25T20:55:19+5:302021-08-25T20:55:19+5:30

Murder of Indian-origin woman who gave vital information about multi-million dollar PPE scam in South Africa | दक्षिण अफ्रीका में करोड़ों डॉलर के पीपीई घोटाले की अहम जानकारी देने वाली भारतीय मूल की महिला की हत्या

दक्षिण अफ्रीका में करोड़ों डॉलर के पीपीई घोटाले की अहम जानकारी देने वाली भारतीय मूल की महिला की हत्या

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान करोड़ों डॉलर के पीपीई घोटाले के बारे में अहम जानकारी देने वाली भारतीय मूल की 53 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। गौतेंग प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी बबीता देवकरण को उनकी कार के दरवाजे से कई गोलियां मारी गई, जब वह मंगलवार को अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद जोहानिसबर्ग के उपनगर में घर लौटीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। देवकरण की हत्या की एक उच्च-स्तरीय जांच शुरू की गई है। देवकरण ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की आपूर्ति में 330 मिलियन रैंड से अधिक (20 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक) के धोखाधड़ी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की थी। गंभीर अपराध जांच इकाई (एसआईयू) के प्रवक्ता कैजर कगन्यागो ने कहा कि देवकरण स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की इकाई की जांच में शामिल गवाहों में से एक थी। कगन्यागो ने कहा कि देवकरण ने कभी संकेत नहीं दिया कि उन्हें इस प्रक्रिया में भाग लेने से खतरा महसूस हुआ। गौतेंग के प्रीमियर डेविड मखुरा ने कहा कि अपराधियों की तलाश के लिए एक समर्पित प्रांतीय पुलिस कार्य दल गठित की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Murder of Indian-origin woman who gave vital information about multi-million dollar PPE scam in South Africa

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे