लाइव न्यूज़ :

गजनी प्रांत में एक स्थानीय पत्रकार की हत्या : अफगानिस्तान के अधिकारी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 10:11 IST

Open in App

काबुल, 22 दिसम्बर (एपी) अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में सोमवार को एक प्रतिष्ठित स्थानीय पत्रकार की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले दो महीने में यहां पत्रकारों की हत्या का यह चौथा मामला है।

अफगानिस्तान को दुनिया में पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देशों में से एक माना जाता है।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता अहमद खान सेराट ने बताया कि गजनी शहर में रहमतुल्ला नेकजाद अपने घर से नजदीक स्थित मस्जिद जाने के लिए निकले थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई।

नेकजाद गजनी पत्रकार संघ के प्रमुख थे और इलाके के काफी प्रतिष्ठित पत्रकार थे। वह 2007 से ‘‘एसोसिएटेड प्रेस’ से जुड़े थे और इससे पहले उन्होंने ‘अल जजीरा’ टीवी चैनल के साथ भी काम किया था।

‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ ने अफगानिस्तान में पत्रकारों की हत्या और उन पर लगातार हो रहे हमलों की निंदा की है।

वहीं तालिबान ने हमले में हाथ ना होने का दावा करते हुए इसे एक कायरतापूर्ण हमला बताया।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा, ‘‘ हम इस हत्या को देश के लिए क्षति मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब