लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका सीरियल ब्लास्टः चर्च और होटल में हुए 6 धमाकों में 156 लोगों की मौत, 35 विदेशी भी शामिल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 21, 2019 13:34 IST

श्रीलंका के कोलंबो में ईस्टर संडे के मौके पर चर्च और होटल में कई धमाके हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल 6 धमाकों में अबतक 156 लोगों की मौत हो गई। करीब 400 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App

ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका के कई चर्च और होटल बम धमाकों से दहल उठे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका में कुल छह धमाके हुए। इनमें तीन धमाके चर्च में और तीन धमाके बड़े होटलों में हुए। धमाकों में 156 लोगों की मौत हो गई और करीब 400 लोग घायल हो गए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि भारत श्रीलंका में लगातार हुए छह विस्फोटों के बाद हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। पीएम मोदी ने भी हमले की निंदा की है और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक इन धमाकों में 156 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 35 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. करीब 400 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें 80 की हालत गंभीर है। मौके पर सुरक्षा बल पहुंच चुका है और जांच जारी है। फिलहाल इन धमाकों के पीछे के हाथ का पता नहीं चल सका है।

पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान रविवार को हुआ। उन्होंने बताया कि इनमें से एक विस्फोट कोलंबो के कोचचीकाडे के सेंट एंथनी गिरजाघर में हुआ। 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि श्रीलंका के जिन स्थानों पर धमाके हुए उनमें शांगरी-ला होटल, सिनेमन ग्रैंड होटल और किंग्सबेरी होटल शामिल हैं। इसके अलावा कोलंबो, निगोम्बो और बेटिकलोआ की चर्च पर भी धमाके हुए हैं। लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि भारत श्रीलंका में लगातार हुए छह विस्फोटों के बाद हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। स्वराज ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार सम्पर्क में हूं। हम स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।’’

टॅग्स :श्री लंकासुषमा स्वराजनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा