लाइव न्यूज़ :

लेबनान में फलस्तीनी शिविर में हुए धमाकों में कई हताहत

By भाषा | Updated: December 11, 2021 10:45 IST

Open in App

बेरूत, 11 दिसंबर (एपी) दक्षिणी लेबनान में शुक्रवार रात एक शरणार्थी शिविर में फलस्तीन के हमास समूह के लिए संग्रहीत कर रखे गए हथियारों में विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सरकारी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने यह खबर दी है।

लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि फिलहाल अधिकारियों को हताहतों की सटीक संख्या मालूम नहीं है लेकिन बंदरगाह शहर टाइर में बुर्ज शामली शिविर में करीब 12 लोगों की मौत की आशंका है।

इससे पहले शुक्रवार को, शिविर के निवासियों ने कहा कि धमाकों से शिविर दहल गया। साथ ही कहा कि धमाके किस कारण से हुए, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। निवासियों ने बताया कि मौके पर कई एंबुलेंस भेजी गईं।

शुरुआती खबरों में कहा गया कि डीजल टैंकर में आग गई जो फलस्तीनी चरमपंथी समूह द्वारा नियंत्रित पास की मस्जिद तक फैल गई। निवासियों के मुताबिक आग से कुछ हथियारों में विस्फोट हो गया जिन्हें संभवत: मस्जिद के भीतर जमा करके रखा गया था।

नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने कहा कि सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी जिससे लोगों के शिविर में प्रवेश करने या वहां से निकलने पर रोक लग गई है।

एनएनए ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में सरकारी अभियोजक ने सुरक्षा एजेंसियों और हथियार विशेषज्ञों से हमास के हथियार भंडारण स्थल का निरीक्षण करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल