लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में विद्यार्थी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मुफ्ती गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 21, 2021 15:06 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 21 जून पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक मदरसे में एक विद्यार्थी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक मुफ्ती (धर्मगुरु) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फज़ल (जेयूआई-एफ) से जुड़े मुफ्ती अज़ीज उर रहमान को मियांवाली में एक छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है।

पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) इनाम गनी ने आरोपी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “ हमने इस अपराधी को गिरफ्तार किया है। हम इसे नज़ीर के तौर पर लेंगे। उससे पूछताछ करेंगे, वैज्ञानिक पेशेवर जांच करेंगे, मुकदमा चलाएंगे और अदालत से उसे दोषी सिद्ध कराएंगे। हम बच्चों का उत्पीड़न करने वालों से अपने बच्चों और समाज को सुरक्षित रखना चाहते हैं। ”

संदिग्ध को सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने रहमान के दो बेटों को पीड़ित को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले, एक वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर साझा की गई थी जिसमें वह अपने एक छात्र का कथित रूप से यौन उत्पीड़न कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने रहमान के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला