लाइव न्यूज़ :

मिसेज आयरलैंड केट बनीं नई मिसेज वर्ल्ड

By भाषा | Updated: April 21, 2021 18:11 IST

Open in App

कोलंबो, 21 अप्रैल (एपी) आयरलैंड की केट श्नेइडर को नई मिसेज वर्ल्ड घोषित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता को पहले जीतने वाली सुंदरी के इस सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेता पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें नया विजेता घोषित किया गया है।

मिसेज वर्ल्ड इंक. ने कहा कि उसे कैरोलीन ज्यूरी का इस्तीफा प्राप्त हुआ है और इसलिए दूसरे स्थान पर रहीं मिसेज आयरलैंड केट श्नाइडर नई मिसेज वर्ल्ड 2020 होंगी।

विवाहित महिलाओं की सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिसेज वर्ल्ड’ की वेबसाइट ने मिसेज वर्ल्ड शीर्षक के साथ श्नाइडर की एक तस्वीर प्रकाशित की।

ज्यूरी ने प्रतियोगिता के दौरान मिसेज श्रीलंका की विजेता पुष्पिका डी सिल्वा के सिर से ताज हटा दिया था।

ज्यूरी ने इस महीने के शुरू में खिताब वापस कर दिया था जबकि इस साल की मिसेज श्रीलंका की विजेता डीसिल्वा के सिर से ताज हटाने के अपने फैसले का बचाव करते हुए उन्होंने दावा किया कि वह चार अप्रैल को हुई प्रतियोगिता में शामिल होने के अयोग्य थीं क्योंकि उनका तलाक हो चुका था।

डीसिल्वा ने कहा कि वह अपने पति से अलग हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया है।

मिसेज वर्ल्ड इंक. ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ज्यूरी ने “स्वत: इस्तीफा दिया है और यह उसका अपना फैसला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला