लाइव न्यूज़ :

चुनाव को प्रमाणित करने के लिए मतदान करने वाले सांसदों को मिल रही हैं धमकियां: रो खन्ना

By भाषा | Updated: January 13, 2021 12:40 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 जनवरी भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा है कि जो बाइडन की जीत की पुष्टि के लिए तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव के परिणाम को प्रमाणित करने के पक्ष में मतदान करने वाले अमेरिकी सांसदों को हिंसक धमकियां मिल रही हैं जिनमें जान से मारने की धमकियों भी शामिल हैं।

खन्ना ने ‘सीएनएन न्यूज’ को मंगलवार के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी, दोनों दलों के सांसदों को धमकियां मिल रही हैं।

खन्ना ने सीएनएन के प्रस्तोता ब्रूक बाल्डविन से कहा, ‘‘लोगों को यह समझ नहीं आता कि हिंसा का खतरा केवल डेमोक्रेटिक नेताओं को ही नहीं है, यह खतरा रिपब्लिकन नेताओं को भी है। मैंने अपने कुछ सहकर्मियों से बात की है -- मैं यह नहीं बताना चाहता कि ये धमकियां किन लोगों को मिली हैं, लेकिन उन्हें जान से मारे जाने की भी धमकियां मिली हैं।’’

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता खन्ना ने कहा, ‘‘चुनाव परिणाम को प्रमाणित करने के लिए मतदान करने वालों को हिंसा की धमकियां मिल रही हैं। सेवारत कई लोगों के लिए स्थिति भयानक है और दोनों दलों के नेताओं को यह सब झेलना पड़ रहा है।’’

अमेरिकी संसद के छह जनवरी को हुए संयुक्त सत्र में निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) ने चुनाव में अगले राष्ट्रपति के तौर पर बाइडन और अगली उपराष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस की जीत को औपचारिक रूप से प्रमाणित किया था।

खन्ना ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह दलील तार्किक नहीं है कि महाभियोग चलाने के इस कदम से देश के लिए बहुत नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब यह हुआ कि कोई व्यक्ति अपराध करता है, बैंक लूटता है और फिर कहता है कि उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस या उसे जवाबदेह बनाने वाला अभियोजन दोषी है।’’

उल्लेखनीय है कि कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर पिछले सप्ताह हुए हिंसक हमले के मद्देनजर ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर डेमोक्रेटिक नेताओं के नियंत्रण वाली अमेरिकी प्रतिनिधि सभा बुधवार को मतदान करेगी।

प्रतिनिधि सभा ने ट्रंप को उनके पद से हटाने के लिए अमेरिका के निवर्तमान उपराष्ट्रपति माइक पेंस से 25वां संशोधन लागू करने की अपील करने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन पेंस ने 25वें संशोधन को लागू करने से इनकार कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा