लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए सांसदों ने किया मतदान

By भाषा | Updated: November 10, 2020 10:53 IST

Open in App

लीमा, 10 नवंबर (एपी) पेरू के सांसदों ने राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा पर महाभियोग चलाने के लिए सोमवार रात मतदान किया। सांसदों का आरोप है कि राष्ट्रपति ने वर्षों पहले रिश्वत ली थी और वह कोविड-19 महामारी से कुशलता से निपटने में नाकाम रहे हैं।

अभी यह देखना बाकी है कि क्या विजकारा इस महाभियोग का रुख पलटने में कामयाब रहते हैं या नहीं। पेरू में कोविड-19 से प्रति व्यक्ति मृत्यु दर दुनिया में सबसे ज्यादा है और देश महामारी से जूझ रहा है और ऐसे में राजनीतिक गतिरोध का एक और नया अध्याय शुरू हो गया है।

राष्ट्रपति ने संसद में एक जोरदार भाषण देते हुए आरोप से इनकार किया लेकिन सांसदों का कहना है कि उन्हें राष्ट्रपति पर भरोसा नहीं है। सांसदों ने उन पर वायरस से निपटने, देश में बढ़ती गरीबी, ऑक्सीजन की भयानक कमी और त्वरित एंटीबॉडी जांच में खामियों को लेकर भी निशाना साधा।

विजकारा पर विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया है कि वे जब दक्षिणी पेरू के एक छोटे से राज्य में 2011 से 2014 के बीच गवर्नर थे तो उन्होंने दो निर्माण परियोजनाओं के बदले 6,30,000 अमेरिकी डॉलर की राशि रिश्वत में ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब