लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य करने वाले विधेयक का सांसदों ने किया समर्थन

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:06 IST

Open in App

बर्लिन, 10 दिसंबर (एपी) जर्मनी के सांसदों ने अस्पताल और नर्सिंग होम के कर्मचारियों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाना अनिवार्य बनाने वाले विधेयक का समर्थन किया।

निचले सदन में मतविभाजन के दौरान डाले गए 689 मतों में से 571 इसके पक्ष में और 80 इसके खिलाफ थे, वहीं 38 सांसदों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।

विधेयक को पारित कराने की प्रक्रिया में तेजी लायी जा रही है। इस विधेयक को अभी उच्च सदन द्वारा अनुमोदित कराने की आवश्यकता है। यह प्रक्रिया शुक्रवार को बाद में होने की संभावना है।

विधेयक अस्पतालों और नर्सिंग होम के कर्मचारियों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाना जरूरी बनाता है और जो कर्मी यह टीका नहीं लगवाएंगे उन्हें नौकरी खोने का जोखिम उठाना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लौतरबक ने संसद को बताया कि यह सही नहीं है कि विशेष रूप से जोखिम वाले व्यक्तियों के साथ काम करने वाले कुछ लोगों को अभी भी टीका नहीं लगाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह टीका विधेयक आवश्यक है क्योंकि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि, दो साल की महामारी के बाद, जिन लोगों ने हमें अपनी देखभाल सौंपी है, वे संस्थानों में अनावश्यक रूप से मर रहे हैं क्योंकि बिना टीका लगाये लोग वहां काम करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल