जर्मनी में सांसदों ने पहले, आंशिक टीका जनादेश पर चर्चा की

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:52 IST2021-12-10T16:52:45+5:302021-12-10T16:52:45+5:30

MPs in Germany discuss first, partial vaccine mandate | जर्मनी में सांसदों ने पहले, आंशिक टीका जनादेश पर चर्चा की

जर्मनी में सांसदों ने पहले, आंशिक टीका जनादेश पर चर्चा की

बर्लिन, 10 दिसंबर जर्मनी के सांसद शुक्रवार को एक विधेयक पर चर्चा कर रहे हैं, जिसमें अस्पतालों और नर्सिंग होम के कर्मचारियों को कोरोना वायरस के खिलाफ टीका लगवाना अनिवार्य होगा या उन्हें अपनी नौकरी खोने का जोखिम उठाना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लॉटरबैक ने संसद को बताया कि यह पूरी तरह अनुचित है कि विशेष रूप से संवेदनशील लोगों के साथ काम करने वाले कुछ लोगों को अब भी टीका नहीं लगा है।

विधेयक पर जल्दी-जल्दी चर्चाएं हो रही हैं और इसके पारित होने की संभावना है। यह विधेयक जर्मनी में विचार किए जा रहे दो टीका जनादेशों में से पहला होगा।

दूसरा, अधिक विवादास्पद विधेयक जो सभी के लिए कोविड-19 टीकों को अनिवार्य कर देगा, उसे तैयार किया जा रहा है और अगले महीने संसद में इस पर बहस हो सकती है।

धुर दक्षिणपंथी ‘ऑल्टरनेटिव फॉर जर्मनी’ पार्टी सार्वभौमिक टीका जनादेश का विरोध करती है, और एंजेला मर्केल की पूर्ववर्ती सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य दलों के कुछ सदस्यों ने भी कहा है कि वे उस कदम के खिलाफ मतदान करेंगे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जर्मनी की 8.3 करोड़ आबादी में से लगभग 69.4 प्रतिशत को टीके की सभी खुराकें लग चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MPs in Germany discuss first, partial vaccine mandate

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे