लाइव न्यूज़ :

सांसदों ने नस्लवाद के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाया: लूंग

By भाषा | Updated: September 15, 2021 17:16 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 15 सितंबर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने बुधवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि सांसदों ने संसद में नस्लवाद और ‘जेनोफोबिया’ के खिलाफ ‘‘दृढ़ और स्पष्ट’’ रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि देश को हमेशा विदेशियों का स्वागत करना चाहिए।

जेनोफोबिया का अर्थ अपरिचितों या विदेशियों से डरना होता हैं।

सिंगापुर की संसद में सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के पास पूर्ण बहुमत है। संसद ने सिंगापुर के लोगों की नौकरी और आजीविका हासिल करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है जिसके बाद लूंग ने यह टिप्पणी की।

लूंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संसद सदस्यों ने ‘‘हमें विभाजित करने और कमजोर करने के षड्यंत्रों को दृढ़ता से खारिज कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि सिंगापुर को विदेशियों का स्वागत करना चाहिए और यह सिंगापुर के भविष्य के लिए ‘‘अच्छा संकेत’’ है।

संसद ने बुधवार की तड़के वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग द्वारा सिंगापुर के लोगों की नौकरी और आजीविका हासिल करने के लिए लाये गये एक प्रस्ताव को पारित किया। इस पर मंगलवार दोपहर से चर्चा शुरू हुई थी और यह चर्चा मध्य रात्रि के बाद तक लगभग दस घंटे तक चली। लूंग ने कहा कि संसद में 10 घंटे की चर्चा महत्वपूर्ण थी।

‘चैनल न्यूज एशिया’ ने फेसबुक पोस्ट से प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, ‘‘यहां रहने और काम करने वाले विदेशी हमारी अर्थव्यवस्था और समाज में योगदान करते हैं। वे हमारे स्थानीय समुदाय का हिस्सा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल