लाइव न्यूज़ :

कैपिटल में घुसने और हमलावरों का साथ देने के आरोपी सांसद ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: January 10, 2021 10:58 IST

Open in App

वाशिंगटन,10 जनवरी (एपी) अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया राज्य के एक सांसद ने कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) के निरुद्ध क्षेत्र में घुसने और हमलावरों का साथ देने के आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य डेरिक इवांस ने गवर्नर जिम जस्टिस को पत्र लिखकर कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

इवांस (35) को शुक्रवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद वेस्ट वर्जीनिया के हंटिंगटन में संघीय न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। दोषी साबित होने पर उन्हें डेढ़ साल तक की कैद हो सकती है। उनपर निरुद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने और नियम विरुद्ध आचरण के आरोप लगाए गए हैं।

इवांस ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह अपने आचरण की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने कामों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और यदि मेरी वजह से मेरे परिवार, मित्रों तथा वेस्ट वर्जीनिया के मेरे साथियों को किसी प्रकार का दुख पहुंचा हो अथवा असहज स्थिति का सामना करना पड़ा हो तो उसका मुझे खेद है।’’

इवांस एक वीडियो में कैपिटल बिल्डिंग के दरवाजे पर लोगों की भीड़ के बीच शोरशराबा करते और अन्य लोगों के साथ अंदर घुसने की कोशिश करते नजर आते हैं।

इमारत में अंदर घुसने के बाद इवांस ने ‘कैपिटल रोटुंडा’ के चक्कर काटे जहां ऐतिहासिक तस्वीरें लगी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी