लाइव न्यूज़ :

नेपाल में सात महीने बाद फिर पर्वतारोहण शुरू, नियमों में बदलाव भी किए

By भाषा | Updated: November 3, 2020 15:30 IST

Open in App

काठमांडू , तीन नवंबर (एपी) नेपाल ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाई गई पर्वतारोहण पर रोक को सात माह बाद हटा लिया है। पर्वतारोही अब फिर हिमालय समेत देश में स्थित अन्य पर्वत चोटियों पर विजय पताका फहराने का अपना अभियान शुरू कर सकेंगे।

विदेशी पर्यटक नेपाल की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्रोत हैं। कोरोना वायरस के चलते लगाई गई रोक के कारण पर्यटन उद्योग में काम करने वाले लगभग 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

हालांकि सरकार ने रोक हटाने के साथ-साथ कुछ नियम भी तय किये हैं। इनके तहत मुख्य रूप से नेपाल की प्रमुख चोटियों पर चढ़ाई करने वालों की सीमा तय की गई है। दुनियाभर के 14 सबसे ऊंचे पर्वतों में से आठ पर्वत नेपाल में हैं। इनमें सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट भी शामिल है।

नेपाल के पर्यटन विभाग के महानिदेशक रुद्र सिंह तमांग ने कहा, ''सभी पर्यटकों को यहां आने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ पहले से अनुमति हासिल करने वाले पर्वतारोहियों को ही नेपाल आने की इजाजत होगी। ''

उन्होंने कहा, ''हम पर्यटन के उन क्षेत्रों को खोल रहे हैं, जिन्हें हमें लगता है कि हम संभाल सकते हैं। हम आगमन पर वीजा नहीं दे रहे हैं। अब पर्यटकों को पूर्वानुमति लेनी होगी। यात्रा क्रम की जानकारी देनी होगी। स्थानीय वस्त्र कंपनी की सेवाएं लेनी होंगी। इसके अलावा उनका स्वास्थ्य बीमा होना चाहिये, जिसमें कोविड-19 का इलाज भी शामिल हो।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?