लाइव न्यूज़ :

इराक के दक्षिणी शहर में मोटरसाइकल विस्फोट, कम से कम दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:02 IST

Open in App

बसरा (इराक),सात दिसंबर (एपी) इराक के दक्षिणी शहर बसरा के मध्य हिस्से में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट कैसे हुआ हालांकि धमाके के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। स्थानीय खबरों में शुरुआत में कहा गया कि यह एक कार बम था लेकिन बसरा के गवर्नर असद अल-इदानी ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है कि मोटरसाइकिल पर बम लगाया गया था या यह आत्मघाती हमला था।

गवर्नर ने कहा कि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दो लोग मारे गए और दो अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट से दो कारों में आग लग गई।

हाल के वर्षों में बसरा में विस्फोट नहीं हुए हैं, खासकर 2017 में सुन्नी आतंकवादी इस्लामिक स्टेट समूह की हार के बाद से। तेल समृद्ध बसरा मुख्य रूप से शिया बहुल है। विस्फोट की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बगदाद में इराकी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा