लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया के घर में गोलीबारी में मां, शिशु समेत 6 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 17, 2023 10:27 IST

तुलारे काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि अधिकारियों को विसालिया के पूर्व में गोशेन स्थित एक घर में देर रात करीब साढ़े तीन बजे कई गोलियां चलने की सूचना मिली।

Open in App
ठळक मुद्दे सोमवार तड़के गोलीबारी में 17 वर्षीय मां और उसके छह महीने के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गयी।अधिकारियों को सड़क पर दो लोग मृत मिले और घर के दरवाजे पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।दो मृतकों में एक किशोरी और उसका बच्चा शामिल है तथा उन्हें सिर में गोली मारी गयी थी।

विसालियाः  मध्य कैलिफोर्निया के एक घर में सोमवार तड़के गोलीबारी में 17 वर्षीय मां और उसके छह महीने के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गयी। शेरिफ अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकारी कम से कम दो संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। उन्हें इन हत्याओं के पीछे किसी गिरोह का हाथ लगता है।

तुलारे काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि अधिकारियों को विसालिया के पूर्व में गोशेन स्थित एक घर में देर रात करीब साढ़े तीन बजे कई गोलियां चलने की सूचना मिली। शेरिफ माइक बॉडरॉक्स ने पत्रकारों से कहा, ‘‘दरअसल खबर थी कि इलाके में एक बंदूकधारी घूम रहा है।’’ उन्होंने बताया कि अधिकारियों को सड़क पर दो लोग मृत मिले और घर के दरवाजे पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।

उन्होंने बताया कि घर के अंदर तीन और लोग मिले जिनमें से एक व्यक्ति जीवित था लेकिन बाद में एक अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। शेरिफ ने बताया कि जांचकर्ता कम से कम दो संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। शेरिफ कार्यालय ने पिछले सप्ताह इस घर में मादक पदार्थ के संबंध में तलाशी ली थी। बॉड्ररॉक्स ने बताया कि दो मृतकों में एक किशोरी और उसका बच्चा शामिल है तथा उन्हें सिर में गोली मारी गयी थी। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट